HomeBreaking Newsरात्रिकालीन सघन चेकिंग में बदमाशों की गतिविधियों, आय के स्रोत और आपराधिक...

रात्रिकालीन सघन चेकिंग में बदमाशों की गतिविधियों, आय के स्रोत और आपराधिक संपर्कों की हुई जांच

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान: गुंडा और निगरानी बदमाशों पर पुलिस की कड़ी नजर

अभियान के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षकों की टीमों ने निगरानी एवं गुंडा बदमाशों के घरों तथा उनके संभावित ठिकानों पर पहुंचकर सत्यापन किया। टीमों ने उनके वर्तमान गतिविधियों, रोजगार, आय के स्रोतों और रहन-सहन की जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उनके आपराधिक संपर्कों एवं संदिग्ध गतिविधियों की भी गहन पड़ताल की गई।

- Advertisement -

पुलिस ने ऐसे व्यक्तियों की भी जानकारी एकत्र की जो पूर्व में इन बदमाशों के साथ आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं या वर्तमान में उनके संपर्क में हैं। असामान्य आर्थिक स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों तथा अपराध की प्रवृत्ति वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

चेकिंग के दौरान संबंधित व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में शामिल न हों तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनके विरुद्ध पूर्व में की गई वैधानिक कार्यवाहियों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

कोरबा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान नियमित रूप से चलाकर कानून व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई जारी रहेगी ।

“अपराधियों को स्पष्ट संदेश”- कोरबा पुलिस की यह कार्रवाई जिले के निगरानी एवं गुंडा बदमाशों को स्पष्ट संदेश है कि उनकी गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Must Read