HomeBreaking Newsखाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई जारी, मिठाई, पनीर एवं घी के...

खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई जारी, मिठाई, पनीर एवं घी के नमूने जांच हेतु भेजे गए

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  छत्तीसगढ़ राज्य में “बने खाबो–बने रिहबो 2.0” अभियान के अंतर्गत 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा माह की शुरुआत से ही जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है तथा आवश्यकता अनुसार सैंपलिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।   

- Advertisement -

इसी क्रम में आज खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साहू होटल, ऋष्दी से काजू कतली एवं घी के नमूने लिए गए। वहीं जमनीपाली स्थित राधेश्याम डेयरी से पनीर का नमूना संग्रहित किया गया।

इसके अतिरिक्त पॉम मॉल स्थित डोमिनोज़ पिज्जा में एनालॉग पनीर के उपयोग की आशंका के मद्देनजर पनीर का नमूना जांच हेतु लिया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर विभाग को सूचना दें।उक्त कार्रवाई में अभिहित अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।

Must Read