HomeBreaking Newsकोरबा के घने जंगलों में भू माफियाओं की नजर, भूमि काबिज करने...

कोरबा के घने जंगलों में भू माफियाओं की नजर, भूमि काबिज करने सैकड़ों बेशकीमती हरे भरे पेड़ों की बलि चढ़ाकर किया दफन, देखें वीडियो

छत्तीसगढ़/कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के घने जंगलों पर भू माफियाओं का हौसला बुलंद है हौसला ऐसा की जमीन कब्जा के नाम पर जंगलों के बीच हजारों छोटे बड़े पेड़ों को काटकर उनकी जिंदा चिता जला दी गई तो कई पेड़ों को काटकर कीमती लकड़ियां गायब कर दी गई है,

- Advertisement -

मामला कोरबा जिले के बालको रेंज अंतर्गत अवंराकछार फारेस्ट बीट का है जहां जमीन कब्जे के नाम पर घने जंगलों के बीच तत्कालीन रेंजर एवं बीट गार्ड की मिलीभगत से भूमाफिया द्वारा करीब 5 से 6 एकड़ के जंगलों को काटकर जमीन कब्जा करने की कोशिश की गई है स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह जंगल हरा भरा और बेशकीमती पेड़ों से घिरा हुआ था इतने घने जंगल के अंदर ग्रामीण जाने से भी डरते थे लेकिन अचानक से कुछ महीने पहले जंगल के अंदर आग और धुंए की लपटें देखी गई जो रात रात में जलती रहे ग्रामीणों ने जाकर देखा तो घने जंगलों के बीच 5 से 6 एकड़ घने जंगलों के कीमती पेड़ों को काटकर उनकी चिता जला दी गई थी और सबूत मिटाने जगह-जगह आग लगाकर छोड़ दिया गया था तो लाखों की कीमती लकड़ी भी जंगल से गायब कर दी गई थी मामले की खबर आग की तरह फैली और फॉरेस्ट के अधिकारियों के कान तक पहुंची जिसके बाद जांच कमेटी बैठायी गई और जबकि स्थानीय बीट गार्ड व तत्कालीन रेंजर की भूमिका की मिलीभगत सामने आई तो जांच में फॉर्मेलिटी करते हुए मात्र एक सौ एक पेड़ों के काटे जाने का मामला बनाते हुए एक ग्रामीण को आरोपी बनाया गया है जबकि मामला काफी गंभीर है और जांच कमेटी द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट भी जांच के दायरे में देखी जा रही है फिलहाल मामले में कोरबा वन मंडल अधिकारी कोरबा द्वारा बताया गया कि मामले में बीट गार्ड को निलंबित किया गया है एवं एक अन्य ग्रामीण के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

Must Read