HomeBreaking Newsपीएम मोदी की सभा में जा रही बस हादसे में तीनों मृतकों...

पीएम मोदी की सभा में जा रही बस हादसे में तीनों मृतकों की हुई पहचान

छत्तीसगढ़/कोरबा :- बिलासपुर के बेलतरा के पास पीएम मोदी की सभा में अंबिकापुर से शामिल होने जा रहे बस का सुबह पांच बजे हाईवे पर हाईवा से टकराकर एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है, बताया जा रहा है कि हाईवा में पीछे से आ रही बस टकरा गई पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा हैं कि भारी बारिश के बीच बस ड्राइवर को झपकी आ गई थी और बस खड़े हाईवा के पीछे जा टकराई फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

बस हादसे में तीनों मृतकों के नाम सामने आए हैं कुल घायल छह में से दो लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में लगभग 40 सवार लोग थे। पुलिस पेट्रोलिंग, टीआई, तहसीलदार घटनास्थल पर मौजूद है। घायलों को अपोलो बिलासपुर में एडमिट कराया गया है।

मृतकों में
1. सजन पिता सोहन जाति बिजिया उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 04 माझापारा जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर

2. रुकदेव सी घर पिता सोनसाए सिंह जाति गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी जमदेई थाना जयनगर जिला सूरजपुर

3. अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर जिला बलरामपुर

घायल गंभीर स्थिति मे अपॉलो हॉस्पिटल बिलासपुर भर्ती जिसमें से

1. लीलू गुप्ता (मण्डल अध्यक्ष, भाजपा, लटोरी, सूरजपुर )

2. विषम्भर यादव (मण्डल महामंत्री भाजपा सूरजपुर )

सामान्य चोट सिम्स हॉस्पिटल मे भर्ती

1. अमृतराम पिता होलसाय सूरजपुर

2. रोशन देवांगन सूरजपुर

सिम्स हॉस्पिटल से डायचार्ज

1 कबूतरी बाई सूरजपुर

2 अशोक कुमार सूरजपुर

Must Read