HomeBreaking Newsश्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

हर-हर महादेव के पवित्र नाद से पावन हुआ वातावरण, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

छत्तीसगढ़/कोरबा :- नगर निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारियों के आवासीय परिसर स्थित श्री महामृत्यंुजय महादेव मंदिर से आज भव्य कलश शोभा यात्रा पूरे उत्साह व उमंग के साथ निकाली गई, हर-हर महादेव के पवित्र नाद से वातावरण पावन एवं गंुजायमान हुआ। कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी कर्मचारी, उनके परिजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिकगण शामिल हुए।
यहॉं उल्लेखनीय है कि नगर पालिक निगम कोरबा के अधिकारी कर्मचारियों के निहारिका सुभाष नगर स्थित आवासीय परिसर में स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, यह आयोजन 26 फरवरी से 02 मार्च तक चलेगा। आयोजन के प्रथम दिवस आज 26 फरवरी को मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, यह कलश यात्रा निगम कालोनी से सुभाष चौक होते हुए आरामशीन कांशीनगर होकर वापस महामृत्यंुजय महादेव मंदिर में आकर समाप्त हुई। इस दौरान हर-हर महादेव के पवित्र नाद से वातावरण गंुजायमान रहा, कलश शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, निगम के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजन शामिल हुए। कलश शोभा यात्रा में मुख्य यजमान पुरूषोत्तम तिवारी एवं श्रवण झा, निगम के कार्यपालन अभियंता ए.क.ेशर्मा, पूर्व मुख्य लेखाधिकारी पी.आर.मिश्रा, लेखाधिकारी आनंद गुप्ता, उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, कार्यपालन अभियंता एम.एन.सरकार, अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, विनोद शांडिल्य, पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी व्ही.के.सारस्वत, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सुनील वर्मा, श्रीमती मनीषा शर्मा, ममता गुप्ता, व्यंजना तिवारी, मुनमुन सरकार, शील तिवारी, मंजुला सिंह, नीलम दुबे, लीलाधर पटेल, योगेश राठौर, विपिन मिश्रा, अरूण बघेल, देवेन्द्र स्वर्णकार, अनिरूद्ध शुक्ला, विनोदं गोंड़, रघुराज सिंह, राजबहादुर सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरूण मिश्रा, आनंद राठौर, गोविंद पालीवाल, भावेश यादव, अरूण वर्मा, दिवाकांत जायसवाल, हिमांशु राठौर, जी.एस.चंदेल, आकाश अग्रवाल, पूर्व उद्यान अधीक्षक एम.एल.तिवारी, पूर्व कार्यालय अधीक्षक एन.पी.देवांगन, मनोज श्रीवास, संजय झा आदि के साथ भारी संख्या में निगम के अधिकारी कर्मचारी, उनके परिजन एवं श्रद्धालु नागरिकगण शामिल हुए।
महाशिवरात्रि का पंच दिवसीय आयोजन – श्री महामृत्यंुजय महादेव मंदिर में आज निकाली गई कलश शोभा यात्रा के पश्चात आचार्य श्री नागेन्द्र पाण्डेय महाराज बनारस वाले के यज्ञाचार्यत्व में 27, 28 फरवरी एवं 01 मार्च को प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सायं 03 बजे से 06 बजे तक वेदीपूजन एवं यज्ञाहुति व महाआरती का आयोजन सम्पन्न होगा, वहीं महाशिवरात्रि पर्व पर रात्रि 08 बजे से निशीथकाल तक रूद्राभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाएगा। 02 मार्च को प्रातः 08 बजे से वेदीपूजन, यज्ञापूर्णाहुति, सहास्त्रधारा, महाआरती, पुष्पांजलि आदि के धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न होगें।

Must Read