छत्तीसगढ़ कोरबा :- उचित मुआवजा और बसावट की मांग को लेकर मालगांव के भू-विस्थापितों ने SECL दीपका गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और तालाबंदी कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने मुआवजे में कटौती का विरोध करते हुए नियमानुसार उचित मुआवजा एवं समुचित बसावट की मांग की।
- Advertisement -
भू-विस्थापितों के समर्थन में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के गैर-राजनीतिक संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष उमागोपाल कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के मुआवजे में किसी भी प्रकार की कटौती स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने SECL प्रबंधन से भू-विस्थापितों की मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान भू-विस्थापितों ने जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।












