छत्तीसगढ़/कोरबा :- नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कोरबा में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। कोरबा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लगातार निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण तथा स्वच्छता के कार्य कोरबा के व्यापक जनहित में है हजारों लोगों का प्रत्यक्ष सहयोग इसका प्रमाण है। कुछ विघ्नसंतोषी तत्वों द्वारा नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वृक्षारोपण को नष्ट किया जा रहा है तथा जानबूझकर सार्वजनिक रूप से कचरा फेंका जा रहा है, ऐसे लोग पर्यावरण, समाज, कोरबा तथा जनहित के दुश्मन है। आम नागरिकों से अपील है कि सार्वजनिक रूप से कचरा फेंकने वालों, वृक्षों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों की सूचना निगम प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों को अवश्य रुपए दे ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के सभी पार्षदों ने वृक्षों की कटाई, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तथा सार्वजनिक रूप से कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाकर कड़ी कार्रवाई करने का मांग किया है।












