HomeBreaking Newsभाजयुमो कोरबा ने किया रोजगार कार्यालय का घेराव 

भाजयुमो कोरबा ने किया रोजगार कार्यालय का घेराव 

छत्तीसगढ़/कोरबा :- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आईटीआई तानसेन चौक पर धरना दिया गया जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव जी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास रंजन महतो जी, पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन जी, भाजयुमो के जिला सह प्रभारी मनजीत सिंह जी, जिला महामंत्री संतोष देवांगन जी टिकेश्वर राठिया जी भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी जी अनूप यादव जी नरेंद्र देवांगन जी निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंदअग्रवाल जी ने सभा को संबोधित कर प्रदेश की सरकार को विफल और झुकी सरकार बताया उसके बाद आईटीआई चौक से पैदल मार्च कर रोजगार कार्यालय का घेराव किया गया एवं भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई रोजगार कार्यालय के बाहर भाजयुमो के द्वारा रोजगार कार्यालय का बैनर चस्पा किया गया कार्यालय का घेराव करते वक्त पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की झुमा झटकी की भी हुई पुलिस लगातार कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास करती रही।
छत्तीसगढ़ सरकार अपने जन घोषणापत्र में 20 लाख रोजगार और 25 सो रुपए भत्ता देने की बात कही थी सरकार बने लगभग 4 वर्ष पूर्ण हो गए हैं लेकिन बेरोजगार युवाओं के साथ किया गया वादा अब तक भूपेश सरकार ने पूरा नहीं किया इसी के कारण प्रदेश युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में बेरोजगार भाई-बहनों की आवाज बन कर 24 अगस्त को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी।।

Must Read