HomeBreaking Newsभाजपा का आदिवासियों और महिलाओं को सम्मान देने का दावा.. रेणुका सिंह...

भाजपा का आदिवासियों और महिलाओं को सम्मान देने का दावा.. रेणुका सिंह को मिल सकती है छत्तीसगढ़ के सीएम की कमान

छत्तीसगढ़/रायपुर :- छत्तीसगढ़ में बीजेपी की जीत के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा इन दिनों काफी चर्चा का विषय है. राज्य से लेकर दिल्ली तक सीएम के नाम को लेकर दिग्गज नेताओं में खींचतान चल रही है. हालाँकि, एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में सीएम पद को लेकर सांसद और विधायक रेणुका सिंह का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें कि सरगुजा क्षेत्र में रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री पद दिए जाने की चर्चा चल रही है. आपको बता दें कि रेणुका सिंह के गृहनगर रामानुज नगर में फिलहाल उनके मुख्यमंत्री बनने के सम्मान में हवन पूजा का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि रेणुका सिंह ने कांग्रेस के धुरंधर विधायक को हराकर भरतपुर सोनहत एसटी सीट पर जीत हासिल की है. अनुसूचित जनजाति से मुख्यमंत्री के अलावा छत्तीसगढ़ को अनुसूचित जनजाति से मुख्यमंत्री के अलावा पहली महिला राज्यपाल भी मिलेंगी।

- Advertisement -

केंद्र में मंत्री हैं रेणुका सिंह, जाने रेणुका सिंह का सियासी सफर

बता दें कि रेणुका सिंह, नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में अनुसूचित जनजाति विभाग की मंत्री में हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि जमीनी स्तर पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में एसटी समाज में गहरी पैठ है। यही नहीं महिलाओं में इनका क्रेज है, वैसे तो सामान्य तौर पर यह सधे बयानों के लिए जानी जाती रही हैं, लेकिन 2023 विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान वो अपने एक बयान की वजह से चर्चा में भी आ गई थीं। चुनावी प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर कोई उनके एक कार्यकर्ता की उंगली काटने की कोशिश करेगा तो वो उसका एक हाथ काटकर दूसरे हाथ में देना जानती हैं। इस बता से वो अपने विरोधी उम्मीदवार और कांग्रेस सरकार को निशाना बना रही थी।
रेणुका सिंह के राजनीतिक सफर की बात करे तो अविभाजित कोरिया जिले की रहने वाली महिला हैं, 12वीं तक शिक्षा उन्होंने हासिल की है। गोंड समाज से उनका नाता है। छत्तीसगढ़ में यह समाज काफी प्रभावी है। रेणुका सिंह पहली बार 2003 में विधायक बनीं थी। 2008 में रमन सिंह सरकार में शामिल हुई। 2019 में सरगुजा से बीजेपी सांसद बनाई गई। इस समय मोदी सरकार में अनुसूचित जनजाति राज्य मंत्री है।
रेणुका सिंह का जन्म कोरिया जिले के गांव पोड़ी बचरा में 5 जनवरी को हुआ था। उनका राजनीति में आगाज रामानुज नगर जिला पंचायत सदस्य के तौर पर हुई थी, जमीनी स्तर से राजनीति का ककहरा सीखते हुए रामानुज नगर की बीजेपी मंडल अध्यक्ष रहीं। ब्लॉक और जिला स्तर की राजनीति से कदम आगे बढ़ाते हुए बीजेपी महिला मोर्चा की मंत्री रहीं। 2003 में प्रेमनगर विधानसभा सीट से जीत कर रायपुर पहुंची। जीत का सिलसिला 2008 में भी बरकरार रहा, 2008 में उन्हें रमन सिंह सरकार का हिस्सा बनने का मौका मिला और महिला बाल विकास समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली। इसके अलावा आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रहीं। 2019 में सरगुजा लोकसभा से जीत दर्ज कीं और फिलहाल अनुसूचित जनजाति विकास राज्य मंत्री हैं।

Must Read