छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा से भाजपा ने महापौर प्रत्याशी के लिए संजू देवी राजपूत पर दांव लगाया है। संजू देवी राजपूत पूर्व मे पार्षद रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा में लंबे समय से जुड़ी हुई हैं और पूर्वांचल समाज से जुड़ी हुई हैं। नगर निगम कोरबा मे पूर्वांचल वासियों की संख्या अधिक है। संजू देवी राजपूत के पति चंद्रमा सिंह राजपूत पूर्व में कोरबा में टीआई थे उसके बाद पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा में भी रहे जहां उनका रिटायरमेंट हो गया है। वहीं उनका बेटा संजय सिंह राजपूत भी पुलिस परिवार से ताल्लुक रखते हैं जो वर्तमान में मुंगेली जिले में टीआई हैं और साइबर सेल प्रभारी हैं। भाजपा महापौर प्रत्याशी के रूप में संजू देवी राजपूत का नाम सामने आने के बाद उनके शुभचिंतकों का घर के बाहर और भाजपा कार्यालय में भीड़ लगना शुरू हो गया है। कल भाजपा ने नगर निगम के पार्षदों के उम्मीदवारों के नाम घोषणा की थी इसके बाद आज संजू देवी राजपूत का नाम सामने आया है। वहीं कांग्रेस की ओर से अब तक सूची जारी नहीं की गई ना ही पार्षदों की सूची सामने आई है। कांग्रेस की ओर से महापौर के प्रत्याशी के रूप में उषा तिवारी और सपना चौहान का नाम सामने आ रहा है।