HomeBreaking Newsबदलते मौसम में विषैले जीव जंतुओं से रहे सावधान, बाथरूम में छुपा...

बदलते मौसम में विषैले जीव जंतुओं से रहे सावधान, बाथरूम में छुपा बैठा था नाग, घर में खेल रहा बच्चा बाल बाल बचा

छत्तीसगढ़/कोरबा :- मौसम का मिजाज़ बदलते ही घर के अंदर दस्तक देने लगीं हैं मौत, रहना होगा संभल कर वरना हो सकता हैं बड़ा हादसा, हम बात करते हैं जमीन पर रेंगने वाली मौत (जहरीले सांपो) की जो आए दिन घरों में मिलने की घटना सामने आ रही हैं,ऐसा ही एक दिल को झकझोर देनी वाली घटना सामने आई हैं,बीती रात कोरबा जिले में दादर खुर्द के हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब एक बच्चा खेलते खेलते किचन से लगे बाथरूम की ओर जा बैठा जहां एक साक्षात मौत जहरीला सांप कोबरा बैठा हुआ था, मां ने आचनक देखा की बाथरूम के दरवाजे में लगे टीने के अंदर से एक साप दिखाई दिया जिसके बाद मां ने तुरंत बच्चो को वहा से हटाया, डरी सहमी मां ने चीख पुकार लगाना चालू कर दिया, जिस पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके बाद पड़ोस में रह रही कोमल सिंह नमक महीला ने बिना देरी किए जिले के स्नेक रेस्क्यू टीम प्रमुख वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद बिना देरी किए जितेन्द्र सारथी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया पल, कुछ देर के मशक्कत के बाद कोबरा सांप को काबू करने में सफल हुए, तब जाकर घर वालों के साथ आस पास के लोगों ने राहत की सास ली, घर वाले इतना डर गए थे की कुछ तो बिस्तर पर चढ़ कर उतरने का नाम ही नहीं ले रहे थे, उनको समझाने के उपरांत ही बिस्तर से नीचे उतरे और राहत महसूस किए, अगर लोगों की माने तो साप का डर हर किसी को रहता हैं खास कर के महिलाएं कुछ ज्यादा ही डरती हैं।

- Advertisement -

पिछले साल मिले थे इसी दादर खुर्द से अंडो के साथ 2 दर्जन भर कोबरा साप के सपोले जिसके कारण लोग और डरते हैं की कही हमारे घरों में भी बच्चे या अंडे न निकल जाए।

जितेन्द्र सारथी ने बताया इस समय मादा साप अंडे देना चालू कर देती हैं, जो अक्सर जमीन के अंदर या फिर पुरानें रखें कबाड़ , कूड़ा करकट में देती हैं, इसलिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है, सफाई रखना जरूरी हैं,इस तरह कोई भी जानकारी मिले तुरंत जितेन्द्र सारथी को सूचित करें।

Must Read