HomeBreaking Newsकोरबा में बच्चों के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम 24 अप्रैल को

कोरबा में बच्चों के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम 24 अप्रैल को

छत्तीसगढ़/कोरबा :- “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत शहर में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर एक विशेष पहल की जा रही है। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना अंतर्गत आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

यह कार्यक्रम 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को शुभ पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय (दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराया जाएगा।

इस दौरान जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन में बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

साथ ही अभिभावकों को बच्चों की आयु के अनुसार उपयुक्त आहार-विहार, दिनचर्या एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों और उनके अभिभावकों को योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। बच्चों को असुविधा से बचाने के लिए पूर्व में समय लेना जरूरी है। इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर अपना समय निर्धारित कर सकते हैं।

Must Read