HomeBreaking Newsछत्तीसगढ़ में 1 माह के अंदर अमित शाह के तीसरे दौरे से...

छत्तीसगढ़ में 1 माह के अंदर अमित शाह के तीसरे दौरे से तिलमिलाई सरकार उपमुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए बोले अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे गृहमंत्री ….

छत्तीसगढ़/अंबिकापुर :-  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ के लगातार दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमित शाह अब यहां किराए का मकान लेकर रहेंगे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कांग्रेस को चुनौती देना है तो हर तरह का प्रयास करना पड़ेगा। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में काम की बदौलत लोगों का विश्वास हासिल किया है।केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक माह में तीसरी बार छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर आए हैं। जिसके बाद सरकार की तिलमिलाहट सामने आई बीजेपी के चाणक कहे जाने वाले अमित शाह के लगातार छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर अंबिकापुर पहुंचे उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि अमित शाह भाजपा के प्रमुख नेता हैं। छत्तीसगढ़ में यह माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सुदृढ़ स्थिति में है। कांग्रेस को चुनौती देने के लिए उनको हर प्रयास करना पड़ेगा। बाहर से आकर काम करना पड़ रहा है, इसका मतलब यह है कि वे स्वयं आंक रहे हैं कि उनकी स्थिति कमजोर है। सिंहदेव ने कहा कि सर्वे का, मीडिया का आंकलन है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने अच्छा काम किया है। कुछ काम नहीं हो पाते, लेकिन जो काम हुए हैं, उससे हमें विश्वास है कि लोगों का पूरा साथ मिलेगा। भाजपा की तरफ से ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है कि उनको 13 सीटों से बढ़कर 46 सीटें मिल सके।

- Advertisement -

हालांकि अमित शाह का एक माह में तीसरे दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी अलर्ट मोड में है और दूसरी बार सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती वही बीजेपी के चाणक कहे जाने वाले अमित शाह भी आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनाने मंथन करते हुए तगड़ी रणनीति बना रहे विधानसभा में सीटों के बंटवारे से लेकर हर जिले के ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों की कार्य योजना तैयार की जा रही है अब अमित शाह के रणनीति का छत्तीसगढ़ में बीजेपी को कितना फायदा होता है यह तो आने वाला समय ही बताएगा पर इतना तो तय है जिस प्रकार एक माह में अमित शाह का छत्तीसगढ़ में तीसरा दौरा हुआ है उसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी की सीटों में बढ़ोतरी जरूर होगी, वही कांग्रेसमें आपसी खींचतान हुई तो इसका फायदा सीधा बीजेपी को जाएगा हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव में प्रत्याशी उतार रही है वही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना भी स्थानीय और बाहरी सहित भ्रष्टाचार समेत अनेक मुद्दे को लेकर एक राजनीतिक पार्टी के रूप में इस बार उभरकर छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भाग लेने के मूड में है हालांकि अधिकारिक घोषणा होना बाकी है, वही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जोगी कांग्रेस पार्टी सहित अनेक स्थानीय पार्टियां भी चुनाव में भाग लेंगी, जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के लिए इस बार का चुनाव इतना आसान नहीं होगा ….

Must Read