HomeBreaking Newsपीएनसी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.05 लाख की ठगी...

पीएनसी कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹1.05 लाख की ठगी का आरोप

गेवरा प्रोजेक्ट में ड्राइवर की नौकरी का झांसा देकर दो ग्रामीणों से रकम लेने का मामला, ₹55 हजार अब भी बकाया

हरदीबाजार/कोरबा :-  गेवरा प्रोजेक्ट में पीएनसी कंपनी में ड्राइवर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो ग्रामीणों से कुल ₹1.05 लाख लेने का मामला सामने आया है। ग्राम ढोलपुर निवासी नरोत्तम दास और प्रदीप महंत ने ग्राम नरईबोध निवासी रमेश दास पर नौकरी का झांसा देकर रकम लेने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -

शिकायत के अनुसार नरोत्तम दास से ₹45 हजार लिए गए थे, जिसमें ₹10 हजार वापस किए गए, जबकि ₹35 हजार बकाया हैं। वहीं प्रदीप महंत से ₹60 हजार लिए गए, जिसमें ₹40 हजार लौटाए गए और ₹20 हजार अभी बकाया बताए गए हैं। दोनों से कुल ₹55 हजार की राशि वापस मिलना बाकी है।

पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने नौकरी की उम्मीद में पैसे जुटाए थे। प्रदीप महंत ने अपनी जमीन गिरवी रखकर रकम देने की बात भी कही है।

मामले में कुसमुंडा एवं हरदीबाजार थाने में बीएनएसएस की धारा 174 के तहत NCR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले को रुपये के लेन-देन से संबंधित बताते हुए पीड़ितों को बकाया राशि की वसूली एवं कानूनी कार्रवाई के लिए सक्षम न्यायालय की शरण लेने की सलाह दी है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी बिचौलिये को रकम न दें और किसी भी भुगतान से पहले संबंधित कंपनी के अधिकृत HR विभाग से नियुक्ति की पुष्टि जरूर करें।

Must Read