HomeBreaking Newsकुसमुंडा खदान में हादसा, डंपर बोलेरो को कुचला, बुलेरो के उड़े परखच्चे

कुसमुंडा खदान में हादसा, डंपर बोलेरो को कुचला, बुलेरो के उड़े परखच्चे

छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में 240 टन वजनी बड़ी डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे के वक्त कोई बोलेरो में मौजूद नहीं था। फिलहाल घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक एसईसीएल कोल परियोजना में डंपर बैक करने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें वहां सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स को चपेट में ले लिया। इस हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही की कुशवाह घटनास्थल पर कोई मौजूद नहीं था। इस घटना के बाद खदान में हड़कंप मच गया। वहीं मौजूद कर्मियों द्वारा है इसकी सूचना कुसमुंडा पुलिस को दे दी गई है, मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

Must Read