HomeBreaking Newsसोन नदी से अवैध रेत लाते ट्रैक्टर के पलटने से युवक की...

सोन नदी से अवैध रेत लाते ट्रैक्टर के पलटने से युवक की मौत, दो घायल, प्रतिबंध के बावजूद जारी है रेत का काला कारोबार, आखिर किसकी सरपरस्ती में चल रही तस्करी?

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रूप से रेत भरकर लौट रहा एक ट्रैक्टर पलट गया, जिससे 29 वर्षीय शिवकुमार पटेल की मौत हो गई, जबकि चालक अमित कुमार समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे शिवकुमार इंजन के नीचे दब गया। ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद अवैध रेत कारोबार पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सोन नदी से लंबे समय से प्रतिबंध के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जारी है। प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई के दावों के बावजूद तस्करी नहीं रुक रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा ट्रैक्टर मालिक और रेत की सप्लाई से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

Must Read