HomeBreaking Newsमुख्यमंत्री के आने के 1 दिन पहले कोरबा जिले में तीन सड़क...

मुख्यमंत्री के आने के 1 दिन पहले कोरबा जिले में तीन सड़क हादसों से थर्राया कोरबा 1 बच्चे सहित दो की मौत, वहीं एक अवैध रेत परिवहन करते वाहन ने 11 छोटे-बड़े वाहनों को कुचला

भारी वाहनों के प्रतिबंध के बाद भी नो एंट्री पर ट्रैफिक पुलिस को चढ़ावा चढ़ा कर दौड़ रहे भारी वाहन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  एक ओर पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह चला रही है तो वहीं दूसरी ओर भारी वाहनों के प्रतिबंध मार्ग पर नो एंट्री के दौरान ट्रैफिक पुलिस को चढ़ावा चाहकर भारी वाहन दौड़ते देखे जा रहे हैं, मुख्यमंत्री के आने के 1 दिन पूर्व कोरबा जिले में तीन सड़क हादसों से कोरबा की सड़कें लाल हो गई तीन अलग-अलग घटनाओं में जहां 1 बच्चे सहित 2 लोगों की मौत हो गई है वही एक अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रक ने 11 छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए कुचल दिया है जिससे लोगों में भय का माहौल और आक्रोश देखा जा रहा है,

- Advertisement -

पहली घटना : इंदिरा विहार में 11 वाहनों को कुचला अवैध रेत से भरे ट्रक ने,रिहायशी इलाके में हुई घटना से लोगो में दहशत

टीवीएस शोरूम के पीछे एसबीआई बैंक के पास इंदिरा विहार में लोग उस वक्त दहशत में आ गए । जब एक ट्रक ने 5 बड़ी गाड़ियों को तथा 6 छोटी गाड़ियों को टक्कर मार दी । आपको बता दें कि इस घटना में इंदिरा विहार के लोगों को काफी नुकसान हुआ है । बताया जा रहा है कि जिस ट्रक क्रमांक CG15DL0334 ने गाड़ियों को टक्कर मारी है वह अवैध रेत से भरी हुई है। बताया जा रहा है कि अवैध रेत को ठिकाने तक ले जाने के दौरान यह हादसा हो गया । इंदिरा विहार के लोग बताते हैं कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में भारी वाहनों का आना-जाना काफी बना हुआ है । इंदिरा विहार रिहायशी कॉलोनी है । जहां बच्चे घर से बाहर ऐसे ही घूमते रहते हैं । ऐसे में लोगों की सुरक्षा अब खतरे में पड़ गई है।

दूसरी घटना : ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, एसईसीएल कर्मी की मौत
तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं गम्भीर रूप से घायल एसईसीएल कर्मी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सड़क दुर्घटना नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की लगातार कोशिशों के बीच बड़े वाहनों की रफ्तार थम नहीं रही है। बड़े वाहनों की रफ्तार की जांच अभी भी औपचारिकता बनी हुई है जिसके कारण इन पर लगाम नहीं लग पा रही है। हालिया घटनाक्रम में एसईसीएल कर्मी ऊर्जानगर गेवरा प्रोजेक्ट क्वार्टर नंबर.-4 के निवासी तुलसी देवांगन की कार शनिवार शाम 5 बजे बांधाखार में ट्रेलर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तुलसी देवांगन अपनी कार में सवार होकर खुद चलाते हुए जा रहा था कि ट्रेलर ने टक्कर मार दी। तुलसी देवांगन स्टेयरिंग में फंस गया और उसे काफी अंदरूनी चोटें आईं। फंसे होने के कारण बड़ी मुश्किल से स्थानीय ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और डायल 112 की मदद से पाली के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा लाया गया किंतु हालत गम्भीर होने पर कोरबा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

तीसरी घटना :  बेटे के जन्मदिन पर केक लेने गए पिता व मासूम बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हुए सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। बच्चे का बर्थडे केक लेकर युवक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। तभी सामने से आई बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हुई है। हादसे में दूसरे बाइक का चालक भी घायल हुआ है। कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुगदा निवासी अजय पटेल सोमवार को कसनिया में बार महोत्सव में शामिल होने गया था। उसके साथ उसका 5 साल का बेटा हिमांशु, बड़ा बेटा और पत्नी भी थी। चारों एक ही बाइक में सवार होकर महोत्सव में गए थे। जन्मदिन के दिन बच्चे की मौत बताया गया कि महोत्सव के बाद चारों हिमांशु का जन्मदिन होने पर केक लेने कटघोरा गए थे। वहां से केक लेने के बाद शाम को करीब 4.30 बजे चारों वापस लौट रहे थे। ये अभी कटघोरा से बिलासपुर मार्ग पर कारखाने के पास पहुंच थे। उसी वक्त सामने से रही बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। अजय पटेल। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही अजय और उसके 5 साल के बेटे हिमांशु की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बड़े बेटे को हल्की चोटें आई हैं। वहीं दूसरे बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उधर, इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर लोग भड़क गए। परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद इस मार्ग पर 2 घंटे तक चक्का जाम किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम को मौके पर बुलाया गया था। जिसके बाद किसी तरह से एसडीएम ने लोगों को समझाया, तब जाकर लोग शांत हुए हैं। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। वहीं परिजनों का घटना के बाद हिमांशू की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि आज बच्चे का जन्मदिन था। मगर यह हादसा हो गया है। जो कुछ हुआ है, वह ठीक नहीं हुआ है।

Must Read