HomeBreaking Newsकोरबा जिले में छह तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किए...

कोरबा जिले में छह तहसीलदारों की नई पदस्थापना, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

पाली, पसान, पोड़ीउपरोड़ा, दीपका, हरदीबाजार और अजगरबहार तहसीलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारियां

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले की राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने छह तहसीलदारों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

- Advertisement -

आदेश के अनुसार दीपका के तहसीलदार श्री अभिजीत राजभानू को हरदीबाजार तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पसान तहसील कार्यालय में पदस्थ श्री विरेंद्र कुमार श्याम को पाली का तहसीलदार बनाया गया है।

इसी तरह अजगरबहार के तहसीलदार श्री रविशंकर राठौर को दीपका तथा पोड़ीउपरोड़ा के तहसीलदार श्री विनय देवांगन को पसान तहसील में पदस्थ किया गया है।

वहीं स्थानांतरण के बाद जिले में उपस्थित तहसीलदार श्री उमेश्वर सिंह बाज को पोड़ीउपरोड़ा तथा श्रीमती सिद्धि गबेल को अजगरबहार तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर द्वारा जारी इन आदेशों के बाद जिले की छह तहसीलों में राजस्व संबंधी प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Must Read