कलेक्टर कुणाल दुदावत ने चार अधिकारियों के कार्यविभाजन का आदेश जारी किया
छत्तीसगढ़/कोरबा :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने प्रशासनिक व्यवस्था के दृष्टिकोण से जिले के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार श्री ओंकार यादव को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कोरबा, श्री तुलाराम भारद्वाज को पाली तथा सुश्री रेणुका रात्रे को पोड़ी उपरोड़ा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज कुमार बंजारे को पोड़ी उपरोड़ा से जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ किया गया है। प्रवर श्रेणी अधिकारी श्री ओंकार यादव और संयुक्त कलेक्टर श्री तुलाराम भारद्वाज वर्तमान में जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ थे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर सुश्री रेणुका रात्रे को जिला कार्यालय कोरबा से पोड़ी उपरोड़ा में नवीन पदस्थापना दी गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।












