HomeBreaking Newsपुराना बस स्टैंड में सट्टे का कारोबार, कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों...

पुराना बस स्टैंड में सट्टे का कारोबार, कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को पकड़ा

अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश, 1350 रुपये नकद के साथ सट्टा-पट्टी, डायरी, रजिस्टर और मोबाइल से मिले स्क्रीनशॉट जब्त

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  शहर में अवैध सट्टे के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1350 रुपये नकद के अलावा सट्टा-पट्टी लिखने में इस्तेमाल की जाने वाली डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन और मोबाइल में मौजूद सट्टे से संबंधित स्क्रीनशॉट सहित अन्य सामग्री जब्त की है।

- Advertisement -

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध सट्टा-जुआ और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 25 नवंबर को पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मिली मुखबिर सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने पुराना बस स्टैंड एवं आसपास के इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान कथित तौर पर सट्टा-पट्टी लिखकर अवैध सट्टा खिलाते हुए सात लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में चिंटू केवट (21 वर्ष), सुजल चौहान (20 वर्ष), मेवालाल चौहान (38 वर्ष), भानु यादव (21 वर्ष), घासीदास (56 वर्ष), पप्पू सिंह (55 वर्ष) और भंवर सिंह केवट (58 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से कुल 1350 रुपये नकद, सट्टा-पट्टी लिखी डायरी, रजिस्टर, कॉपियां, पेन तथा मोबाइल फोन में सट्टे से संबंधित स्क्रीनशॉट सहित अन्य सामग्री जब्त की है। सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 6(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

Must Read