HomeBreaking Newsबिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में, चांपा स्टेशन में...

बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण में, चांपा स्टेशन में होगा नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य

6 से 18 दिसंबर तक कोरबा, रायगढ़ और बिलासपुर रूट की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कुछ का परिचालन बिलासपुर तक सीमित; हसदेव एक्सप्रेस को मिलेगी पैसेंजर ट्रेन की सुविधा

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महत्वाकांक्षी बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना को पूर्ण करने की दिशा में चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित की जाएगी। इन कार्यों के चलते दिसंबर में कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पूरी होने से इस व्यस्त रेल मार्ग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन का बेहतर प्रबंधन संभव होगा। साथ ही ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध परिचालन और भविष्य में नई यात्री ट्रेनें चलाने के लिए अतिरिक्त रेल मार्ग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन निर्धारित अवधि में रद्द रहेगा—

  1. 6 से 17 दिसंबर तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68736) रद्द रहेगी।
  2. 7 से 18 दिसंबर तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68735) रद्द रहेगी।
  3. 6 से 17 दिसंबर तक रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर (68746) रद्द रहेगी।
  4. 7 से 18 दिसंबर तक गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745) रद्द रहेगी।
  5. 6 से 17 दिसंबर तक रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) रद्द रहेगी।
  6. 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) रद्द रहेगी।
  7. 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733) रद्द रहेगी।
  8. 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731) रद्द रहेगी।
  9. 7 से 18 दिसंबर तक रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738) रद्द रहेगी।
  10. 7 से 18 दिसंबर तक बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर (58210) रद्द रहेगी।

बिलासपुर स्टेशन तक ही चलेंगी कुछ ट्रेनें

  1. 7 से 18 दिसंबर तक गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (68861/68862) बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और प्रारंभ होगी। झारसुगुड़ा-बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।
  2. 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) बिलासपुर से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  3. 6 से 17 दिसंबर तक विशाखापट्टनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518) बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर-कोरबा के बीच रद्द रहेगी।
  4. 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस (18517) बिलासपुर से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  5. 10 और 12 दिसंबर को निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस (12410) बिलासपुर में समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
  6. 12 और 14 दिसंबर को रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (12409) बिलासपुर से प्रारंभ होगी। रायगढ़-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

ये ट्रेनें देरी से होंगी रवाना

रेलवे ने कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया है—

  1. 10 से 14 दिसंबर तक पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस (12129) 3 घंटे देरी से रवाना होगी।
  2. 10 से 14 दिसंबर तक सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस (12809) 2 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  3. 11 से 15 दिसंबर तक गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस (12070) 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  4. 11 से 15 दिसंबर तक रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18249) 2 घंटे देरी से रवाना होगी।
  5. 10 से 12 दिसंबर तक योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 9 घंटे देरी से रवाना होगी।
  6. 12 से 14 दिसंबर तक पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 7 घंटे देरी से रवाना होगी।
  7. 11 और 12 दिसंबर को एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस (12101) 3 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।
  8. 14 दिसंबर को भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880) 4 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी।
  9. 15 दिसंबर को पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस (22866) 4 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
  10. 13, 14 और 15 दिसंबर को विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) 1 घंटे देरी से रवाना होगी।
  11. 13, 14 और 15 दिसंबर को कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस (18239) 1 घंटे देरी से रवाना होगी।

हसदेव एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था भी की है। 7 से 18 दिसंबर 2026 तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित की जाएगी। इससे इस अवधि में कोरबा और बिलासपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति एवं संशोधित समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Must Read