HomeBreaking Newsस्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15...

स्कूलों के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 दुकानदारों के कटे चालान

चार थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस की निगरानी जारी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत कोरबा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विशेष रूप से स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले दुकानदार पुलिस के निशाने पर हैं।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 नवंबर को जिले के चार थाना क्षेत्रों में कोटपा एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। इसमें थाना दर्री क्षेत्र में 4, थाना कुसमुंडा में 4, थाना बांकीमोंगरा में 4 तथा चौकी सर्वमंगला क्षेत्र में 3 प्रकरण दर्ज किए गए। इस तरह कुल 15 दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान तथा स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तंबाकू नियंत्रण अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Must Read