HomeBreaking Newsकोरबा की तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा के...

कोरबा की तीन रेत खदानों के ई-ऑक्शन में महासमुंद और पेंड्रा के दावेदारों के नाम आए सामने

कुदमुरा, भिलाईखुर्द और चारपारा खदानों के लिए 488 आवेदक हुए शामिल, दस्तावेजों की जांच के बाद चयन प्रक्रिया पूरी

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले की तीन रेत खदानों के आवंटन के लिए बुधवार, 28 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में ई-ऑक्शन प्रक्रिया के तहत आवेदकों के दस्तावेजों की जांच की गई। भिलाईखुर्द, कुदमुरा और चारपारा रेत खदानों के लिए बड़ी संख्या में आवेदकों ने भाग लिया। प्रक्रिया में तीनों खदानों के लिए चयनित आवेदकों के नाम सामने आए, जिनमें महासमुंद और पेंड्रा के निवासी शामिल हैं। जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार नायक के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की गई।

- Advertisement -

कुदमुरा में महासमुंद के हरजिंदर सिंह का नाम

कुदमुरा रेत खदान के लिए सर्वाधिक 241 आवेदक प्रक्रिया में शामिल हुए। दस्तावेजों की जांच के दौरान तीन आवेदन निरस्त किए गए। इस खदान के ई-ऑक्शन में महासमुंद निवासी हरजिंदर सिंह का नाम सामने आया।

भिलाईखुर्द के लिए पेंड्रा के आशीष कुमार गुप्ता

भिलाईखुर्द रेत खदान के लिए 115 आवेदकों ने भाग लिया। दस्तावेजों की जांच के दौरान एक आवेदन निरस्त किया गया। इस खदान के ई-ऑक्शन में कोटमी कला, पेंड्रा निवासी आशीष कुमार गुप्ता का नाम सामने आया।

चारपारा खदान के लिए महासमुंद के जोगेश्वर सिंह

चारपारा रेत खदान के लिए 132 आवेदकों के दस्तावेज सही पाए गए। इस खदान के ई-ऑक्शन में महासमुंद निवासी जोगेश्वर सिंह का नाम सामने आया।

तीनों खदानों के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी

जिला खनिज अधिकारी प्रमोद कुमार नायक के अनुसार, तीनों रेत खदानों के लिए आवेदकों के दस्तावेजों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। कुदमुरा के लिए महासमुंद निवासी हरजिंदर सिंह, भिलाईखुर्द के लिए पेंड्रा निवासी आशीष कुमार गुप्ता और चारपारा के लिए महासमुंद निवासी जोगेश्वर सिंह के नाम सामने आए।

Must Read