HomeBreaking Newsनवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, मैहर स्टेशन पर 11 से...

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, मैहर स्टेशन पर 11 से 22 अक्टूबर तक रुकेगी दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस

दोनों दिशाओं की ट्रेनों का पांच मिनट का अस्थायी ठहराव, रात और सुबह के समय पहुंचेगी ट्रेन

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर रेलवे स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले मैहर स्टेशन पर यह सुविधा 11 अक्टूबर से 22 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान दोनों दिशाओं की ट्रेनों का पांच-पांच मिनट का ठहराव होगा।

- Advertisement -

रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवा से दुर्ग जाने वाली गाड़ी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में मैहर स्टेशन पर रात 1:55 बजे पहुंचेगी और पांच मिनट रुकने के बाद रात 2:00 बजे रवाना होगी।

इसी तरह, दुर्ग से नौतनवा जाने वाली गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 5:35 बजे पहुंचेगी और सुबह 5:40 बजे रवाना होगी।

नवरात्रि मेले के दौरान मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेल प्रशासन की इस व्यवस्था से निर्धारित अवधि में मैहर जाने और वहां से आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Must Read