HomeBreaking Newsवडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा पहुंची कोरबा, भैसमा में हुआ स्वागत

वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा पहुंची कोरबा, भैसमा में हुआ स्वागत

सेवा संकल्प अभियान के तहत उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी समेत जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता हुए शामिल

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी के लिए निकली बाइक यात्रा का कोरबा जिले के भैसमा, उरगा मंडल में स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सहभागिता की। देशभर में वडनगर और वाराणसी को जोड़ने वाली सेवा संकल्प यात्राएं अभियान का हिस्सा हैं।

- Advertisement -

भैसमा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। यात्रा के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता से जुड़े अभियान के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में संभाग प्रभारी जगदीश रामू रोहरा, महापौर संजूदेवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर एवं प्रफुल्ल तिवारी, जिला मंत्री अजय कंवर, अर्जुन गुप्ता, वैभव शर्मा, मोंटी पटेल, शैलेन्द्र यादव, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, किशन साव, कुलसिंह कंवर, प्रीति स्वर्णकार, संजय दास बैरागी, पवन कंवर एवं अजय चंद्रा सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित बाइक यात्रा सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनजुड़ाव का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सहभागिता हो रही है।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Must Read