HomeBreaking Newsप्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग को लेकर आप ने सौंपा ज्ञापन

प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग को लेकर आप ने सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  दिल्ली के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से जुड़े विवादों और उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने निष्पक्ष जांच और मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनंद सिंह के नेतृत्व में इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।

- Advertisement -

आनंद सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगने की स्थिति में निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने जांच पूरी होने तक नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रवेश वर्मा से मंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग की। इस दौरान युवा विंग अध्यक्ष आजाद बक्स सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Must Read