छत्तीसगढ़/कोरबा :- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर स्वस्थ भारत-समृद्ध भारत अभियान के अंतर्गत ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत 29 सितंबर 2026 को कोरबा में निशुल्क आयुर्वेदिक एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। आयुष मेडिकल एसोसिएशन, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, आरोग्य भारती, भारत विकास परिषद एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय, एमआईजी-20, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा।
शिविर में हृदय रोगों के साथ स्त्री, पुरुष एवं बच्चों के सामान्य तथा अन्य रोगों के लिए निशुल्क आयुर्वेदिक, नेचुरोपैथी, पंचकर्म, षटकर्म, योग एवं चिकित्सा परामर्श दिया जाएगा। साथ ही ईसीजी, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की निशुल्क जांच की जाएगी।
अंचल के अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य पंडित शिव कुमार शर्मा, नाड़ीवैद्या डॉ. वागेश्वरी शर्मा एवं नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा सेवाएं देंगे। शिविर में सीपीआर प्रशिक्षण, योग एवं प्राणायाम का प्रायोगिक अभ्यास, जीवनशैली, आहार-विहार एवं दिनचर्या को लेकर व्यक्तिगत परामर्श भी दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार हृदय रोगों से बचाव एवं जागरूकता के उद्देश्य से अर्जुन क्षीर क्वाथ, स्वास्थ्य पुस्तिका तथा कुछ उपयोगी औषधियां भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क किया जा सकता है।












