HomeBreaking NewsSECL क्रेडिट सोसाइटी में खर्चों पर सवाल, विशेष ऑडिट की मांग

SECL क्रेडिट सोसाइटी में खर्चों पर सवाल, विशेष ऑडिट की मांग

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  SECL एम्प्लॉईज कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी में बैलेंस शीट में दर्ज विभिन्न खर्चों को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और विशेष ऑडिट की मांग की है। सदस्यों के अनुसार बैलेंस शीट में गिफ्ट पर्चेज पर ₹59.01 लाख, ड्यूटीज एवं टैक्सेस पर ₹46.17 लाख, कंप्यूटर व्यय पर ₹7.66 लाख, कार्यालय व्यय पर ₹10.97 लाख और मीटिंग व्यय पर ₹2.65 लाख खर्च दर्ज है।

- Advertisement -

सदस्यों ने इन मदों के बिल-वाउचर, भुगतान विवरण और रजिस्टर सार्वजनिक करने तथा कंप्यूटर सहित खरीदी गई सामग्री का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। उपलब्ध बैलेंस शीट में संस्था की कुल राशि ₹39.66 करोड़ दर्ज होने का हवाला देते हुए सदस्यों ने कहा कि इतनी बड़ी राशि वाली संस्था में प्रत्येक खर्च का पूरा हिसाब पारदर्शी होना चाहिए।

सदस्यों ने स्वतंत्र एजेंसी से विशेष ऑडिट कराने और जांच में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई व राशि की वसूली की मांग की है।

Must Read