HomeBreaking Newsडीएमएफ की मदद से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला...

डीएमएफ की मदद से चंद्रिका के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल

नीट उत्तीर्ण कर एमबीबीएस में चयनित मेधावी छात्रा को 53 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता

- Advertisement -

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  प्रतिभा और मेहनत को यदि उचित अवसर और सहयोग मिले, तो आर्थिक परिस्थितियां सफलता की राह में बाधा नहीं बनतीं। इसी उद्देश्य से कोरबा जिला प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद जिला खनिज न्यास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार संचालित इस पहल के तहत विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप उच्च शिक्षा हासिल कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकें।

इसी क्रम में पाली विकासखंड निवासी सुश्री चंद्रिका कंवर, पिता श्री प्रधान सिंह ने हायर सेकेंडरी स्कूल चौतमा से कक्षा 12वीं की शिक्षा पूर्ण करने के बाद नीट परीक्षा उत्तीर्ण की और शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महासमुंद में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया है। डॉक्टर बनने का सपना संजोए चंद्रिका की एमबीबीएस शिक्षा से संबंधित आवश्यकताओं के लिए डीएमएफ, कोरबा के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सुश्री चंद्रिका कंवर को 53 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। यह सहायता चंद्रिका की चिकित्सा शिक्षा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण संबल प्रदान करेगी।

Must Read