HomeBreaking Newsसेवा संकल्प यात्रा से जगमगाया कोरबा, घर-घर जले ‘आशीर्वाद के दीप’, भाजपा...

सेवा संकल्प यात्रा से जगमगाया कोरबा, घर-घर जले ‘आशीर्वाद के दीप’, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिलेभर में सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रम, टीपी नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय भी दीपों से हुआ रोशन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में कोरबा जिले में भी सेवा, जनभागीदारी और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

अभियान के तहत गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय से ‘सेवा संकल्प यात्रा’ के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सेवा संकल्प रथ का भव्य शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कलेक्टर कुणाल दुदावत, महापौर संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, निगम सभापति नूतन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, राजीव सिंग, अजय विश्वकर्मा, नवीन अरोड़ा, अर्जुन गुप्ता एवं संजय राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पांचों विकासखंडों में पहुंचेगा सेवा संकल्प रथ

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के पांचों विकासखंडों के लिए रथ रवाना किया गया है। यह रथ विभिन्न ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगा। रथ में लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और सेवा संकल्प से जुड़े संदेशों का प्रदर्शन किया जाएगा।

अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ सेवा और जनभागीदारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता, जलाए ‘आशीर्वाद के दीप’

इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलेभर में घर-घर पहुंचकर दीप प्रज्वलित किए। कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से सेवा, समाजहित और जनभागीदारी से जुड़े इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर घर-घर ‘आशीर्वाद का दीप’ जगमगाए, यही सेवा संकल्प का संदेश है। सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घर-घर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्सवी वातावरण देखने को मिला।

दीपों से जगमगाया टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय

टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यालय परिसर में सुंदर रंगोली बनाई गई और कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की।

दीपों की रोशनी से भाजपा जिला कार्यालय जगमगा उठा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनभागीदारी को अभियान का आधार बताते हुए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

मंडल से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता

अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सेवा और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। जिले के विभिन्न मंडलों से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के माध्यम से अभियान को व्यापक जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

सेवा संकल्प यात्रा, ग्राम पंचायतों तक पहुंचने वाले रथ और घर-घर दीप प्रज्वलन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में सेवा, संगठन और सामाजिक सहभागिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

Must Read