HomeBreaking Newsआयुष चिकित्सक सम्मेलन में यकृत रोग पर होगी विशेष परिचर्चा

आयुष चिकित्सक सम्मेलन में यकृत रोग पर होगी विशेष परिचर्चा

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा एवं हिमालया फार्मा, जेंड्रा डिवीजन, बेंगलुरु के संयुक्त तत्वावधान में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे होटल श्री गणेश इन में आयुष चिकित्सक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में यकृत रोग (लिवर डिजीज) विषय पर विशेष संभाषा परिषद आयोजित होगी।

- Advertisement -

इस दौरान आयुर्वेद के अनुसार यकृत रोग के कारण, निदान एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं पर हिमालया फार्मा बेंगलुरु के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी विशेष जानकारी देंगे। साथ ही इस विषय पर चिकित्सकों के अनुभव साझा किए जाएंगे तथा विस्तृत परिचर्चा भी होगी।

सम्मेलन में आयुष मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित जिले के सभी बीएएमएस चिकित्सक एवं सदस्य शामिल होंगे। इसके अलावा हिमालया फार्मा के साइंटिफिक सर्विस मैनेजर डॉ. अंकित तिवारी, जेंड्रा डिवीजन के रीजनल मैनेजर रमेश प्रसाद गुप्ता एवं फार्मा सेल्स ऑफिसर कमल धारिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

आयुष मेडिकल एसोसिएशन कोरबा के जिलाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने जिले के सभी आयुष चिकित्सकों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर यकृत रोग से संबंधित विषय पर होने वाली महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परिचर्चा में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

Must Read