छत्तीसगढ़/कोरबा :- जनपद पंचायत कोरबा के क्षेत्र क्रमांक 23 (पताड़ी) के जनपद सदस्य अखिल खुंटे ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर कोरबा पावर लिमिटेड (KPL) पर स्थानीय युवाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्लांट से प्रभावित ग्राम पंचायत पताड़ी, पहंदा और खाड़ूडल के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि बाहरी राज्यों के लोगों को नियुक्त किया जा रहा है।
पत्र में कहा गया है कि इससे क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ रही है। जनपद सदस्य ने कलेक्टर से प्लांट प्रबंधन को आवश्यक निर्देश जारी कर प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने की मांग की है। इस संबंध में प्लांट हेड, एसडीएम कोरबा तथा जिला रोजगार कार्यालय को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है।
- Advertisement -













