छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को छठघाट सामुदायिक भवन, तोरवा पुल के नीचे, बिलासपुर में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। यह आयोजन समिति के संस्थापक एवं शिव महापुराण, श्रीमद्भागवत तथा श्रीराम कथा के मर्मज्ञ परम पूज्य गुरुदेव पंडित देवशरण दुबे के पावन सानिध्य में संपन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9 बजे बाल भोग एवं गुरु पूजन से होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक गुरुवाणी एवं गुरुदीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें गुरुदेव पंडित देवशरण दुबे अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को सदुपदेश एवं आशीर्वचन प्रदान करेंगे।
इसके उपरांत चरण पादुका पूजन, गुरु पूजन, गुरु मिलन वार्ता एवं परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा।
सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति की जिला कोरबा शाखा के प्रभारी डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं, गुरु भाई-बहनों, सत्संग प्रेमियों एवं धर्मावलंबियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।












