HomeBreaking Newsभाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 22 जुलाई को कोरबा-रायपुर समेत 8 ट्रेनें...

भाटापारा-हथबंध में ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 22 जुलाई को कोरबा-रायपुर समेत 8 ट्रेनें रद्द

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्यों के तहत भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 22 एवं 23 जुलाई को कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

- Advertisement -

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 22 जुलाई को रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-बिलासपुर, बिलासपुर-रायपुर, कोरबा-रायपुर, रायपुर-कोरबा तथा रायपुर-गेवरा रोड मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों सहित कुल आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं 23 जुलाई को कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर भी रद्द रहेगी।

इसके अलावा, 22 जुलाई को 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर का परिचालन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। यह ट्रेन बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त एवं प्रारंभ होगी तथा बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें
  • 22 जुलाई: 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू
  • 22 जुलाई: 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 22 जुलाई: 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू
  • 22 जुलाई: 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू
  • 22 जुलाई: 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर
  • 22 जुलाई: 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर
  • 22 जुलाई: 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू
  • 23 जुलाई: 68745 कोरबा-रायपुर मेमू

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

Must Read