HomeBreaking Newsश्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन से बाबाधाम यात्रा होगी आसान, बिलासपुर-चांपा-रायगढ़ समेत 5...

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन से बाबाधाम यात्रा होगी आसान, बिलासपुर-चांपा-रायगढ़ समेत 5 स्टेशनों पर ठहराव

1 अगस्त से 29 अगस्त तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं के लिए सैकड़ों कंफर्म बर्थ उपलब्ध

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  श्रावणी मेला के दौरान बाबाधाम (मधुपुर) जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के बीच श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे लगाएगी और यात्रियों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक शनिवार 1 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक संचालित होगी।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ और ब्रजराजनगर सहित गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और भाटापारा स्टेशनों पर रहेगा। इसके अलावा झारखंड और ओडिशा के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी ट्रेन रुकेगी, जिससे बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे ने बताया कि ट्रेन में 4 एसी-थ्री, 10 स्लीपर, 4 सामान्य तथा 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। विभिन्न तिथियों के लिए एसी-थ्री और स्लीपर श्रेणी में बड़ी संख्या में कंफर्म बर्थ उपलब्ध हैं। यात्रियों से अग्रिम आरक्षण कराने की अपील की गई है, ताकि वे बिना परेशानी के यात्रा कर सकें।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी और ठहराव की जानकारी रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट से अवश्य प्राप्त करें।

Must Read