HomeBreaking Newsबारिश बनी आफत: बिलासपुर–चांपा NH-49 पर जलभराव से थमी रफ्तार, कई किलोमीटर...

बारिश बनी आफत: बिलासपुर–चांपा NH-49 पर जलभराव से थमी रफ्तार, कई किलोमीटर लगा रहा लंबा जाम

छत्तीसगढ़/बिलासपुर :-  लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बिलासपुर–चांपा नेशनल हाईवे-49 पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। हाईवे के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई, जिससे सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।   
जलभराव के कारण कई छोटे-बड़े वाहन बीच रास्ते में ही फंस गए। हाईवे पर वाहन घंटों तक रेंगते रहे, जबकि कई स्थानों पर पूरी तरह थम गए। जाम में फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारिश के दौरान हाईवे पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है। इस बार भी पानी सड़क पर जमा होने से यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।   
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। उनका कहना है कि बेहतर ड्रेनेज व्यवस्था और त्वरित जलनिकासी के बिना हर बारिश में लोगों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

- Advertisement -

https://www.instagram.com/reel/Da45Uw2CUyK/?igsh=dnN4aHFobmx4a29k

फिलहाल प्रशासन द्वारा यातायात सामान्य कराने और जलनिकासी की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पानी का स्तर अधिक होने के कारण स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। वाहन चालकों से सावधानी बरतते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील भी की जा रही है।

Must Read