आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने जारी किए आदेश, जोन कमिश्नरों समेत अभियंताओं और अधिकारियों को सौंपे नए दायित्व
जारी आदेश के अनुसार अधीक्षण अभियंता भूषण राम उरांव को जैम पोर्टल, जलप्रदाय, भंडार, एनसीएपी, उद्यान, विद्युत, वाहन तथा भवन अधिकारी का प्रभार दिया गया है। वहीं प्रभारी अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ को निर्माण, योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, डीएमएफ, सीएसआर, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग, अमृत मिशन तथा सूचना के अधिकार अधिनियम के प्रथम अपीलीय अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
उपायुक्त नीरज कौशिक को भवन निर्माण अनुमति, राजस्व, एनयूएलएम, होर्डिंग्स, अतिक्रमण, सीएम हेल्पलाइन, निर्वाचन, जनगणना, संपदा, उद्यान एवं वृक्षारोपण तथा डाटा सेंटर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपायुक्त पवन वर्मा को जनसूचना अधिकारी के साथ टेलीफोन एवं इंटरनेट व्यवस्था, लोक सेवा गारंटी, समाज कल्याण, खाद्य, जनदर्शन, पीएमओपीजी, टीएल, महापौर की पाती, कनेक्ट टू कमिश्नर, स्टेशनरी, सत्कार, नवीन योजनाएं तथा परिषद एवं एमआईसी से संबंधित कार्यों का प्रभार सौंपा गया है।
जोन कमिश्नरों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। कार्यपालन अभियंता तपनयोगी तिवारी को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है तथा उन्हें एनयूएलएम का अतिरिक्त दायित्व भी दिया गया है। कार्यपालन अभियंता एन.के. नाथ को कोसाबाड़ी जोन, अनिरुद्ध शुक्ला को सर्वमंगलानगर जोन, ए.पी. शुक्ला को बालको जोन तथा सुनील टांडे को टी.पी. नगर जोन का जोन कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
सहायक अभियंता रुचि साहू को प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार देकर कोरबा जोन का जोन कमिश्नर बनाया गया है। वहीं एम.एल. बरेठ को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन, पीयूष राजपूत को कोसाबाड़ी जोन तथा राहुल मिश्रा को जलप्रदाय, अमृत मिशन एवं एनसीएपी में पदस्थ किया गया है।
प्रभारी सहायक अभियंता सोमनाथ डेहरे को टी.पी. नगर जोन के साथ भवन निर्माण अनुमति, होर्डिंग्स एवं अतिक्रमण शाखा की जिम्मेदारी दी गई है। उप अभियंता आकाश अग्रवाल एवं मनीष यादव को सहायक अभियंता का प्रभार देते हुए क्रमशः बालको जोन तथा कोरबा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आकाश अग्रवाल को भंडार, एमएमयू एवं सिटी बस तथा मनीष यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
इसके अलावा उप अभियंता अभय मिंज को दर्री जोन एवं वाहन शाखा, विनोद गोंड़ को कोरबा जोन एवं उद्यान शाखा तथा श्रीमती आशमा डहरिया को पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन में पदस्थ किया गया है।











