छत्तीसगढ़/कोरबा :- जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 24 जून को विशेष कार्रवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में मारपीट और विवाद के मामलों में 92 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को जेल भेजा गया।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 चालकों के खिलाफ धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। वर्ष 2026 में अब तक इस धारा के तहत 1021 वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।
इसके अलावा एक आदतन अपराधी के विरुद्ध धारा 129 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधों की रोकथाम और आमजन की सुरक्षा के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।











