छत्तीसगढ़/बिलासपुर :- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बिलासपुर मंडल के जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी एवं ऑटो सिग्नलिंग के कमीशनिंग कार्य के चलते पूर्व में जारी ट्रेन निरस्तीकरण कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया है। रेलवे प्रशासन ने रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर और रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेनों के रद्द रहने की तिथियों में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर तथा 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
इसी प्रकार, 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर तथा 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर का परिचालन भी निरस्त रहेगा।
गौरतलब है कि जांजगीर-नैला स्टेशन पर चौथी लाइन परियोजना के तहत अप ग्रिड में ऑटो सिग्नलिंग सहित चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कमीशनिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर रेलवे ने पूर्व में घोषित निरस्तीकरण अवधि में आंशिक परिवर्तन किया है।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पहले अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ियों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर लें।













