HomeBreaking Newsबालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों की बैठक, भारी वाहनों में रेडियम टेप अनिवार्य—नियम...

बालको प्लांट में ट्रांसपोर्टरों की बैठक, भारी वाहनों में रेडियम टेप अनिवार्य—नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :- “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना बालको नगर क्षेत्र में स्थित बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटेल ने ली, जिसमें सीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको श्री युवराज तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा रात्रि में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग की जाएगी। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गंभीर उल्लंघन की स्थिति में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भी भेजा जाएगा।

कोरबा पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों से सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Must Read