HomeBreaking Newsसुशासन तिहार 2026: कोरबा में 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर, 37...

सुशासन तिहार 2026: कोरबा में 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविर, 37 स्थानों पर होगा आयोजन

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए “सुशासन तिहार 2026” के तहत 1 मई से जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत होगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा कुल 37 शिविरों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया गया है, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करेंगे।

- Advertisement -

कलेक्टर ने नागरिकों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि राज्य शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप यह अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के साथ ही शिकायतों का मौके पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत 1 मई को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम धनरास से होगी। इसके बाद मई माह में जिले के करतला, पाली, पोंड़ीउपरोड़ा और कोरबा जनपद क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों में लगातार शिविर आयोजित किए जाएंगे। जून माह के प्रथम सप्ताह तक यह अभियान जारी रहेगा, जिसमें अंतिम चरण के शिविर भी लगाए जाएंगे।

प्रशासन द्वारा प्रत्येक शिविर के लिए क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो विभिन्न विभागों के समन्वय से प्राप्त आवेदनों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि शिविरों के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करें, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े।

कहां-कहां लगेंगे शिविर (विस्तृत सूची)

 1 मई – कटघोरा (धनरास)
 4 मई – करतला (कनकी)
 5 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (पिपरिया), पाली (ईरफ)
 7 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (जल्के), कोरबा (पहंदा)
 8 मई – पाली (बसीबार)
 11 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (बैरा)
 12 मई – पाली (चोढ़ा), कोरबा (चुईया)
 13 मई – करतला (गिधौरी)
 14 मई – कटघोरा (सिंघाली), कोरबा (केराकछार)
 15 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (सिरमीना)
 16 मई – पाली (रामाकछार)
 19 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (लमना), पाली (नगोई), कटघोरा।                 (डोंगरी)
 20 मई – करतला (देवलापाठ)
 21 मई – pोंड़ीउपरोड़ा (मोरगा), कोरबा (ढोंगदरहा)
 22 मई – पाली (धौराभांठा)
 26 मई – पाली (निरधी), पोंड़ीउपरोड़ा (जटगा), कटघोरा (छिंदपुर)
 28 मई – करतला (नवापारा-चौ.)
 29 मई – पोंड़ीउपरोड़ा (तुमान), पाली (डोगानाला)         1 जून – कोरबा (देवपहरी)
 2 जून – करतला (कोटमेर), पोंड़ीउपरोड़ा (लेपरा)
 3 जून – कोरबा (बरपाली)
 4 जून – करतला (सुखरीकला), पाली (मुड़ापार)
 5 जून – पोंड़ीउपरोड़ा (तानाखार), कोरबा (चिर्रा), कटघोरा (खैरभवना)

 इन शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगी और आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

Must Read