HomeBreaking Newsविधायक फूलसिंह राठिया के नाती सहित दो युवकों की सड़क हादसे में...

विधायक फूलसिंह राठिया के नाती सहित दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन गंभीर

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  भारतमाला उरगा-बिलासपुर मार्ग पर जांजगीर-चांपा जिले के मुड़ाभाठा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के नाती मंजीत कुमार राठिया (23) और मुकेश राठिया (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जामुन लेकर पिकअप वाहन से बिलासपुर मंडी जा रहे थे।
बताया गया कि विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद केरवाद्वारी गांव में शोक का माहौल है।

Must Read