HomeBreaking Newsकटघोरा में मारपीट व धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी, देशी कट्टा व...

कटघोरा में मारपीट व धमकी के आरोपी की गिरफ्तारी, देशी कट्टा व कारतूस बरामद

“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस की त्वरित कार्रवाई

छत्तीसगढ़/कोरबा :-  जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कटघोरा क्षेत्र में पुलिस ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी राजेश दुबे (43 वर्ष), निवासी मूलतः हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान में बांधपारा गाड़ाफादा, कटघोरा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोपी पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सहायता केंद्र जटगा द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसके आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अतिरिक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Must Read