छत्तीसगढ़/कोरबा :- सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 1 जनवरी 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक कुल 569 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस द्वारा सभी थाना, चौकी, सहायता केंद्र और यातायात शाखा के संयुक्त प्रयास से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस दौरान ऐसे 154 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिनके ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण संबंधित आरटीओ कार्यालय को भेजे गए हैं।कोरबा पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शराब के नशे में वाहन चलाना गंभीर अपराध है, जो किसी भी समय जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकता है। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।










