HomeBreaking Newsसक्ती पावर प्लांट हादसा: प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को...

सक्ती पावर प्लांट हादसा: प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

छत्तीसगढ़/सक्ती :-  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले स्थित एक पावर प्लांट में हुए दर्दनाक हादसे पर Narendra Modi ने गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

पीएम ने घोषणा की है कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इधर, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। प्रभावितों को हर संभव मदद दी जा रही है और घायलों का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

Must Read