छत्तीसगढ़/कोरबा :- लोकसभा चुनाव – 2024 कोरबा लोकसभा से दूसरी बार प्रचंड मतों से विजयी कांग्रेस की लोकप्रिय सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत जी को यादव समाज की ओर से दी गई हार्दिक बधाई,
छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माननीय चरण दास महंत जी से यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के संरक्षक मनहरण यादव , संयोजक राजा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष के पी यादव , प्रदेश कोषाध्यक्ष तामेश्वर यादव, प्रदेश सह सचिव संतोष यादव, सहित अन्य यादव समाज के सक्रिय सदस्यो ने सौजन्य मुलाकात कर जीत की बधाई दिए। माननीय महंत जी ने यादव समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत यादव समाज के सहयोग और समर्थन से संभव हुआ है। इस विजय के लिए यादव समाज की एकता को धन्यवाद और समाज के समस्त सक्रिय सदस्यो को धन्यवाद ।
लोकसभा चुनाव में दूसरी बार प्रचंड मतों से जीत हासिल करने पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत को यादव समाज ने दी बधाई



















