छत्तीसगढ़/कोरबा :- संसदीय क्षेत्र कोरबा लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कल 7 मई को तीसरे चरण का मतदान होगा अपने मतों से अपने क्षेत्र के सांसद चुनने के लिए मतदाता कमर कर चुके हैं बीजेपी और कांग्रेस में कोरबा लोकसभा में कांटे की टक्कर मानी जा रही है जहां कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत को ना चाहते हुए भी मतदाता की पसंद बनी हुई हैं वही कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को बाहरी प्रत्याशी के रूप में मतदाता देख रहा है इसके साथ-साथ भाजपा के स्थानीय नेताओं को भाजपा की जीत पर उन्हें 10 साल खोने का डर सता रहा है, इन दोनों के ताने-बाने के बीच मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए तैयार है वही कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के बीच एक नारा सुनने को मिल रहा है अबकी बार दिल से ज्योत्सना महंत फिर से, इसके साथ-साथ यह भी चर्चा है कि ऐसा लगता है कि बीजेपी प्रत्याशी के मीडिया प्रभारी प्रत्याशी को डुबोने में लगे हुए हैं वही कांग्रेस में भी जिस प्रकार गति आने की उम्मीद थी वह नहीं दिखाई दी, ऐसा लगता है की दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है अब देखने वाली बात होगी की राम भरोसे रहते हुए मतदाताओं की कौन से प्रत्याशी पर कृपा बरसाने वाली है । दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र में लुभावने वायदे जनता को कितना आकर्षित कर पाते हैं…


















