छत्तीसगढ़/कोरबा :– कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोरबा शहर डीडीएम रोड स्थित मीरा इन होटल में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से यह भीषण आग लगी है घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस को दी गई है। जहां मौके पर पहुंची टीमों द्वारा आग पर काबू पाया गया, बताया जा रहा है कि आग फटाका के एक चिंगारी के कारण लगी फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, घटना रात 9:00 बजे के दरमियान की बताई जा रही है ।











