HomeBreaking Newsबीजेपी के कोरबा जिला अध्यक्ष का बेरोजगारों के मामले को लेकर चरणबद्ध...

बीजेपी के कोरबा जिला अध्यक्ष का बेरोजगारों के मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन कहीं चुनाव के समय भाजपा प्रत्याशी पर भारी न पड़ जाए, देखिए बेरोजगारों के मामले को सामने रखकर किस प्रकार राजनीतिक रोटियां सेंकी गई

छत्तीसगढ़/कोरबा :- बालकों के खिलाफ भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने 20 जुलाई को बेरोजगारों के मामले को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी थी जिसमें कर्मचारियों से लेकर एचआर हेड के निवास स्थान के घेराव और बेरोजगारों के मामले सहित जगह-जगह फेंकी जा रही राखड़ के मामले को प्रमुखता से लिया गया था, जिसमें 11 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक यह आंदोलन किया जाना था, लेकिन बालकों ने ऐसी कौन सी घुट्टी बीजेपी के जिला अध्यक्ष राजीव सिंह को पिलाई की वह मीडिया तक से नहीं बता पाये की हमने इन कारणों से आंदोलन निरस्त कर दिया है, जबकि विधानसभा चुनाव नजदीक थे अब आज विधानसभा के चुनाव होने हैं और उसमें चंद दिन ही शेष बचे हैं ऐसे में क्या बीजेपी के कोरबा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह के इस प्रकार के कृत्य जिसमें बेरोजगारों सहित अनेक मामलों को लेकर वहां की जनता क्या उन्हें वह उनके पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देगी यह तो आने वाले 3 दिसंबर को ही पता लगेगा, सूत्रों की माने तो बीजेपी के जिला अध्यक्ष द्वारा इस प्रकार बेरोजगारों सहित अनेक जनहित के मामले को लेकर यू टर्न लेना कहीं ना कहीं स्वहित की ओर इशारा करता है जिसका खामी आज इस विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी को उठाना पड़ सकता है,

- Advertisement -

सूत्रों की माने तो बीजेपी के कई ऐसे नेता हैं जिनका बालको के कार्य योजना में अच्छा खासा काम चल रहा है इसलिए वह बालकों के खिलाफ आंदोलन करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए और डॉक्टर साहब को स्थानीय बीजेपी के नेताओं का सपोर्ट नहीं मिला या फिर बालको के साथ एक बड़ी डील कर जनहित के स्थानीय श्रमिकों व बेरोजगारों के मुद्दे को दरकिनार कर स्वाहित साधा गया है, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिह ने कोरबा व बालको क्षेत्र की जनता से अपील भी की थी कि इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनावे, लेकिन चरणबद्ध आंदोलन फुंस होने के बाद क्षेत्र की जनता, स्थानीय बेरोजगार व श्रमिक जो विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं उनमें निराशा व स्थानीय बीजेपी जिला अध्यक्ष व स्थानीय बीजेपी के जुमलेबाज नेताओं पर नाराजगी देखी जा रही है जिसका असर इस विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पर पड सकता है ।

जान लीजिए भाजपा जिला अध्यक्ष के इन 6 चरणों के आंदोलन में यह थे प्रमुख मुद्दे व कार्यक्रम की रूपरेखा

(1) दिनांक-11 जुलाई 2023 को मानव संसाधन प्रमुख के घर का घेराव एवं महिला मोर्चा द्वारा उनको चूड़ी बिंदी पहनाने का कार्यक्रम होगा ।

(2) दिनांक-13/7/2023 को प्रसाशनिक प्रमुख के निवास का घेराव किया जाएगा।

(3) दिनांक-15/7 2023 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निवास का घेराव एव्म भजन कीर्तन कर उनको सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना का कार्यक्रम किया जाएगा।

(4) दिनांक-16/7/2023 को सभी प्रमुख अधिकारीयों के घर मे जाकर राखड़ भेंट किया जाएगा।

(5) दिनांक-17/7/2023 को राखड़ परिवहन बन्द कर बाहरी ठेकेदारों को भगाने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

(6) 20 जुलाई को बाल्को प्लांट को अनिश्चित कालीन बंद किया जाएगा ।

Must Read