छत्तीसगढ़/कोरबा :- कोरबा प्रेस क्लब कोरबा के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार शारदा विहार निवासी कैलाश सिंह राजपूत के घर चोरों ने ढाई लाख कीमती जेवरात सहित नगदी लगभग 90000 रुपए को पार कर दिया है इस संदर्भ में मानिकपुर चौकी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमें बताया गया है कि 30 अक्टूबर की दोपहर पत्रकार श्री राजपूत अपने परिवार के साथ किसी आवश्यक कार्य के लिए दिल्ली गए थे जहां से वे अपना काम निपटाकर 3 नवंबर की दोपहर शारदा विहार स्थित अपने निवास पहुंचे जहां उन्होंने दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था अलमारी और पेटी खोलने पर पता चला कि पेटी में रखा ढाई लाख कीमती जेवरात और 90000 रुपए नगदी को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है इसके बाद तत्काल श्री राजपूत के द्वारा कोरबा कोतवाली टीआई रूपक शर्मा को जानकारी दी गई नगर कोतवाल के द्वारा संबंधित मानिकपुर चौकी प्रभारी श्री साहू को मौके पर भेजा गया जहां मानिकपुर चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और इस संबंध में अपराध कायम कर लिया गया है साथ ही क्राइम ब्रांच के द्वारा भी इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही चोर पुलिस के शिकंजे में होंगे













